फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। तहसील क्षेत्र के किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए मंडी समिति में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंीा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने महिला किसान को प्रमाण पत्र देकर किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हित में फैसले ले रही है। भाजपा की सरकार आम जनता की सरकार है।
तहसील क्षेत्र के चयनित लगभग 500 किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र मंडी समिति में विधायकों को वितरित करने थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की सूचना के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से एक किसान को प्रमाण पत्र दिलवा कर शुरुआत करने का कार्यक्रम बनाया।
प्रयास के बाद भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष को मंच तक ले जाने में सफल हुए। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने दिखतौली की महिला किसान ऊषादेवी पत्नी भूरी सिंह को ऋण मोचन का प्रमाण पत्र देकर संबाधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एंव प्रदेश में आम जनता की सरकार है।
सरकारें जनता के हित में फैसले कर रही हैं। किसानों को बैंक लाइन से छुटकारा दिलाने के लिए ऋण माफी के चेक न देकर खाते में धनराशि भेजी जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन और सरकार के बीच तालमेल बढ़ाने पर बल दिया।