फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सुलग सकती है चिंगारी

विज्ञापन
शिक्षामित्र जेल भेजे गए।
विज्ञापन
एटा। शिक्षामित्रों और पुलिस के बीच शुक्रवार को हुए संघर्ष के बाद पुलिस ने बेशक हालात पर काबू पा लिया हो, लेकिन अभी आग पूरी तरह से शांत नहीं है। साथियों के गिरफ्तार हो जाने के बाद शिक्षामित्रों का गुस्सा और बढ़ गया है। अंदरखाने शिक्षामित्र आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं। जगह-जगह पर बैठकें कर रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 1700 शिक्षामित्र हैं। जिनमें से शुक्रवार को पुलिस ने करीब 60 शिक्षामित्रों को गिरफ्तार कर लिया। धरपकड़ अभियान के दौरान तमाम शिक्षामित्र तो भूमिगत हो गए, लेकिन उनका आक्रोश थमा नहीं है। शुक्रवार रात से ही आंदोलन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। सूत्र बताते हैं कि आंदोलन के लिए अब बाहरी जिलों के शिक्षामित्रों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश स्तरीय नेता भी शिक्षामित्रों के संपर्क में हैं। वे भी सभी जिलों में तेजी से आंदोलन चलाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। हालांकि जिले में 17 शिक्षामित्रों को जेल भेजा गया है। ऐसे में शिक्षामित्रंोंकी आक्रोश की चिंगारी कभी भी सुलग सकती है। प्रशासन की मानें तो शिक्षामित्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है। ताबड़तोड़ दबिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें