फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर पूजे और सम्मानित किए गए शिक्षक

विज्ञापन
सम्मान‌ित क‌िए गए श‌िक्षक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस मंगलवार को जनपद भर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्कूलों तथा कालेजों में विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं को उपहार भेंट कर उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कई स्कूलों में डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जीवन चरित्र पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


शिक्षक दिवस पर एसबीआरएल एकेडमी, करहल रोड स्थित अग्रसेन बालिका जूनियर हाईस्कूल डा. संजय अग्रवाल की देख रेख में , ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य केके पचौरी की देख रेख में , जैक एन जिल स्कूल में प्रधानाचार्या संध्या अग्रवाल की देख रेख में शिक्षक दिवस मनाया गया, राजकीय इंटर कालेज प्रधानाचार्य सुरेश कुमार की देख रेख में शिक्षक दिवस पर स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम आयोजित हुआ। बीएनएल हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्या डा.नीनेश यादव की देख रेख में शिक्षकों का सम्मान किया गया। यहां केके भी काटा गया।

एसजेडी पब्लिक स्कूल, विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल पावर रोड, एसएन पब्लिक स्कूल आगरा रोड पर भी शिक्षक दिवस मनाया गया। सेंट मेरीज पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या मनोरमा दास व दीपक दास की देख रेख में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पैराडाइज सीनियर सेके. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


प्रबंधक सीपी पांडेय ने डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला और शिक्षकों को सम्मानित किया। आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कालेज में प्रबंधक अशोक यादव के नेतृत्व में वहीं सुदिति ग्लोबल एकेडमी में प्रबंधक डा. राममोहन के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया। अमन इंटरनेशनल स्कूल एवं स्कूल के किडजी कैम्पस में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

जहां एक और किडजी कैंपस में नन्हे बच्चों ने अपने शिक्षक और शिक्षिकाओं की वेशभूषा धारण कर कक्षाओं में अध्यापन कार्य संभाला। वहीं दूसरी ओर सीनियर वर्ग के छात्रों ने अपने शिक्षक को सम्मान दिया। राजकीय कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या सुमन यादव ने डा. सर्वपल्ली के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें