फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधना बनी प्राथ मिक शिक्षक संघ की नगराध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाइयों के पुनर्गठन के क्रम में सोमवार को नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से साधना अम्बेश को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी जिलाध्यक्ष राजीव यादव की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें सर्वसम्मति से साधना अम्बेश को नगर अध्यक्ष, अनीता सक्सेना को नगर मंत्री, रीना गुप्ता को महिला उपाध्यक्ष, अंकिता राठौर को कोषाध्यक्ष तथा रीता राठौर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष साधना अम्बेश एवं नगर मंत्री अनीता सक्सेना ने भरोसा दिलाया कि शिक्षक हित में हर संभव कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह, दलवीर सिंह कठेरिया, मुकेश चंद्र, रामसेवक, अनुराग तिवारी, मोनिका यादव, रजनी राठौर, अंजली, रचना सक्सेना, अमित कुशवाह, विवेक वर्मा, रंजना मिश्रा, कुसुम लता पाल, बृजकांत, मनीष कुमार, प्रीती दीक्षित, ज्योत्सना, वंदना चौहान, ललिता, विश्वलता चौहान, मनीषा दुबे, अर्चना सक्सेना, रामआसरे राठौर आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें