फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के चलता मिला गोदाम, किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और प्रशासन(एफएसडीए) की टीम ने फ्रीगंज स्थित सुपर केमिकल पर छापा मारा। गोदाम बिना लाइसेंस के चल रहा था। इसका चालान किया गया है। यहां पर 375 किग्रा ग्लूकोज और स्टार्च मिला, जिसे सील कर दिया गया। जांच के लिए दोनों के नमूने भी लिए गए हैं।
विज्ञापन


एडीएम सिटी केपी सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार फ्रीगंज में पालीथिन गोदाम पर छापा मारने गए थे। इसकी इमारत से सटे गोदाम को देखा, जहां ड्रम रखे हुए थे। तरल खाद्य सामग्री होने की संभावना पर एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने एफएसडीए के अधिकारियों को बुलाया।

एफएसडीए की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम के मालिक राजीव कोटरा इसका लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जांच में यहां 75 किग्रा स्टार्च और 300 किग्रा तरल ग्लूकोज के ड्रम मिले। जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि गोदाम का लाइसेंस नहीं था। करीब 375 किग्रा स्टार्च-ग्लूकोज को सील कर चालान किया गया है। जांच के लिए नमूने लिए गए।
विज्ञापन


16 खाद्य सामग्री के लिए नमूने
एफएसडीए ने ताबड़तोड़ छापे मारकर नमूने लिए। टीम ने न्यू पुष्पक मिष्ठान भंडार छीपीटोला से काजू स्ट्राबेरी, गुप्ता स्वीट्स पालीवाल पार्क से घेवर, रमाकांत गुप्ता के सुंदर दूध भंडार छीपीटोला घेवर, हीरालाल के प्रतिष्ठान धनौली से बूंदी का लड्डू, मोहर सिंह के धनौली के प्रतिष्ठान से घेवर, केदार सिंह बिचपुरी के प्रतिष्ठान से घेवर, आकाश कुशवाहा वायु विहार तिहारा पथोली के प्रतिष्ठान से मिल्क केक, देवेंद्र कुमार रघुपुरा की डेयरी से दूध, अरविंद कुमार लादूखेड़ा की डेयरी से दूध, दीपक जैन जैतपुर के प्रतिष्ठान से मिल्क केक, सुदेश जैतपुर के प्रतिष्ठान से घेवर, श्रीप्रसाद भदरौली के प्रतिष्ठान से घेवर, हरीमोहन भदौराली के प्रतिष्ठान से बूंदी का लड्डू, न्यू बालाजी स्वीट्स छीपीटोला से कलाकंद, ओमप्रकाश मिष्ठान भंडार एत्मादपुर से बर्फी, अवध मिष्ठान भंडार एत्मादपुर से बर्फी के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें