फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाले की शिकायत पर डीएम से मांगी आख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पंचायत कुरावली में सपा शासन में घोटाले की शिकायत पर नगर विकास मंत्री ने डीएम से सात दिन में आख्या मांगी है। सभासदों ने लखनऊ पहुंचकर अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी सहित कर्मचारियों पर मिलीभगत करके घोटाला करने का आरोप लगाया। डीएम से आख्या मांगे जाने की जानकारी मिलते ही संबंधितों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


नगर पंचायत कुरावली के 14 सभासदों ने नगर विकास मंत्री से शिकायत की कि पांच वर्ष के कार्यकाल में नगर पंचायत कुरावली में अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी तथा कर्मचारियों ने जमकर घोटाला किया है। ज्ञापन में पांच साल के कार्यों का सोशल ऑडिट, बिजली उपकरणों की खरीद, अध्यक्ष और लिपिकों की आय और संपत्ति, डीजल का खर्चा, लॉग बुक की जांच, खरीदे गए सामान की जांच, आवंटित धनराशि का दूसरे मदों में प्रयोग, कच्चे बिल वाउचरों से भुगतान, सफाई कर्मचारियों की वर्दी खरीद में घोटाला आदि की जांच कराने की मांग की है।

ज्ञापन पर सभासद अजयपाल सिंह, राजपाल सिंह, पंचीलाल, वीरेंद्र कुमार शाक्य, मोहम्मद शमीम, कुसुमलता गुप्ता, राहुल उर्फ मोनू यादव, अमरुद्दीन खां, रवि गुप्ता, रुखसाना बेगम, ललित कुमार, दिलीप गुप्ता, असद खान के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डीएम से सात दिन में घोटालों के संबंध में विस्तृत और स्पष्ट आख्या मांगी है। नगर पंचायत अध्यक्ष अभिलाख सिंह राठौर का कहना है उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। राजनीतिक आधार पर उन पर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें