फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के दिन ही सजा था बांकेबिहारी का हिंडोला

विज्ञापन
सोने का पालना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। जिस दिन देश आजाद हुआ उसी दिन पहली बार ठा. बंाकेबिहारी महाराज ने स्वर्ण रजत हिंडोले में दर्शन दिए। 15 अगस्त 1947 को हरियाली तीज का भी पावन पर्व था।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ब्रजकिशोर गोस्वामी ने बताया कि सन् 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के समय भक्त लाला हरगुलाल ने इसका निर्माण शुरू कराया था।

बनारस के कारीगर छोटेलाल और ललन भाई के निर्देशन में 20 कारीगरों ने 5 वर्ष में इसे तैयार किया। एक लाख तोले चांदी एवं 22 सौ तोले सोना के अलावा शीशम की लकड़ी से यह बना है। यह फोल्डिंग है। इसकी उस समय लागत करीब 25 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें