फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो सवारों ने किया अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के कैलाश गेट चौकी क्षेत्र में स्कार्पियो सवारों ने एक युवक को अगवा करने की कोशिश की। युवक ने अगवा करने आए लोगों की गाड़ी की चाबी निकाल कर शोर मचा दिया, तो कथित अपहर्ता भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया। वहीं रविवार को चौकी पुलिस मामले को रफा-दफा करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


मोहल्ला चौथियाना निवासी हिमालय गुप्ता शनिवार रात को घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि तभी गांव हरचंदपुर गांव के लोग आ गए। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घसीटकर स्कार्पियो में बैठाकर अगवा करने का प्रयास किया। इस बीच उसने स्कार्पियो की चाबी निकाल ली और शोर मचा दिया।

मोहल्लेवालों के दौड़ने पर लोग स्कार्पियो छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने स्कार्पियों को कब्जे में ले लिया। वहीं पीड़ित ने थाने में घटना के संबंध में तहरीर दी है। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें