फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 81 परिषदीय विद्यालयों का हुआ विलय

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शासन के निर्देश के बाद जिले के 81 बेसिक शिक्षा परिषद विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इन विद्यालयों के 2321 बच्चे दूसरे विद्यालय में पढ़ने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 50 से कम छात्र संख्या वाले 82 विद्यालयों को चिह्नित किया गया था। इन विद्यालयों की जांच के बाद 81 विद्यालयों रा विलय कर दिया गया है। इन विद्यालयों में कुल 2321 विद्यार्थी शिक्षारत थे। अब विद्यार्थी एकीकृत किए गए विद्यालय में पढ़ने के लिए जाएंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि विलय के बाद विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता अधिक हो जाएगी। इससे शिक्षा व्यवस्था अब पहले से बेहतर हो जाएगी। साथ ही रिक्त हुए भवनों में बाल वाटिकाओं का संचालन किया जाएगा। शिक्षक निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार विद्यालयों में शिक्षण कार्य कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें