फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को मिलेगा 800 कोर्सों का निशुल्क प्रशिक्षण

Wed, 25 May 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब रोजी-रोटी के लिए पढ़े-लिखे होने की बाध्यता नहीं रहेगी। उच्च शिक्षा की डिग्री नहीं, हाथों का हुनर रोजगार का जरिया बनेगा। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ऐसे बेरोजगारों को कारीगरी का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने के लिए किसी शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। यह जिम्मा इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्नीकल कालेज उठाएंगे। इनमें 20 ब्रांच के 800 से अधिक कैप्सूल कोर्स शुरू होंगे। इनका खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। हुनर में पारंगत होने पर लोन की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) 26 मई को डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला कराने जा रहा है। इसमें प्रदेश समेत बिहार, उत्तराखंड के 500 इंजीनियरिंग-पालीटेक्निक कालेज के निदेशक, प्राचार्य बुलाए गए हैं। एआईसीटीई निदेशक डा. मनोज तिवारी समेत तमाम विशेषज्ञ इसमें शामिल होंगे। विवि के इंस्टीट्यूट आफ टेक्निकल एजूकेशन के निदेशक डा. वीके सारस्वत ने बताया कि कोर्स चयन करने पर इंस्टीट्यूट अपने यहां प्रशिक्षण शुरू करा देंगे। बेरोजगारों के लिए क्रांतिकारी पहल है। 
विज्ञापन


संसाधन के मुताबिक कोर्स: 
कालेज अपने यहां उपलब्ध संसाधन के मुताबिक कोर्स का चुनाव करेंगे। शाम की शिफ्ट में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे कालेजों में पढ़ाई बाधित नहीं होगी और विशेषज्ञों की उपलब्धता भी आसान होगी। 

इन ब्रांचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण:
कृषि, आटोमोबाइल्स, कंस्ट्रक्शन, कैपिटल गुड्स, इलेक्ट्रानिक्स, हार्डवेयर, फूड प्रोसेसिंग, गेम्स एंड ज्वेलरी, हेल्थ केयर, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आयरन एंड स्टील, लेदर, लाइफ साइंस, लोजिस्टिक, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट , प्लंबिंग, रबर मिक्सिंग, टेलीकाम सब सेक्टर, टेक्सटाइल आदि ब्रांच हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें