आगरा। रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन 10 मई को रन ऑन व्हील्स 4.0 द ग्रेट स्केटिंग मैराथन का आयोजन कराएगी। यह प्रतियोगिता इनर रिंग रोड, गुतला, शमसाबाद रोड पर आयोजित होगी। इसमें देशभर से करीब 800 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बालक और बालिका वर्ग के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। आयोजन का शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह करेंगी। विजेता खिलाड़ियों को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया सम्मानित करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्केटिंग खेल को बढ़ावा देना है।