बाह। जैतपुर बाह मार्ग पर शुक्रवार की रात 9 बजे के करीब बाह के छदामीमठ के पास अचानक आए जंगली जानवर से बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक समेत सड़क पर गिर कर करकौली पुरा के गीताराम और उनकी पत्नी पूजा घायल हो गई, जबकि उछल कर कच्चे में गिरा बेटा बाल बाल बच गया। हादसे में घायल दंपत्ति को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से गीताराम को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में परिजन और रिश्तेदार भी पहुंच गये थे। इधर, बिजकौली में सड़क पर गोवंश से बटेश्वर के माखन सिंह की बाइक टकरा गई। बाइक समेत सड़क पर घिसट कर माखन सिंह घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया। एक अन्य हादसों में तेजसिंह पुरा के राजपाल, अभयपुरा के सत्यम घायल हो गए।