फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निजी व्यक्ति की जमीन पर खोद दिया 800 फीट गहरा गड्ढा

Sun, 23 Jun 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। विकास खंड गंजडुंडवारा के गांव मस्तीपुर में जल निगम ने प्रधानमंत्री हर घर जल योजना के तहत लेखपाल की गलती से एक निजी जमीन में पानी की टंकी के लिए बोरवेल कर दिया। विरोध के बाद बोरवेल का काम रोक दिया गया, लेकिन जल निगम की ओर से खोदा गया 800 फुट गड्ढा खुला छोड़ दिया गया, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। सपा पदाधिकारियों ने अधिकारियों से इसे बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन

सपा पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को गांव मस्तीपुर पहुंचा। यहां सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज ने बताया कि जल निगम द्वारा क्षेत्र में प्रधानमंत्री हर घर जल योजना के तहत काम कराया जा रहा है। यहां लेखपाल की गलती से जल निगम ने एक व्यक्ति की निजी जमीन पर ही बोरवेल के लिए 800 फीट गड्ढा खोद कर इसमें लोहे के पाइप भी डाल दिए गए। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए एसडीएम पटियाली से शिकायत की। इसके बाद काम रोक दिया गया और लोहे के पाइप बाहर निकाले गए, लेकिन 800 फुट का यह गड्ढा ऐसा ही छोड़ दिया गया। इसे मिट्टी डालकर बंद नहीं किया गया है। इसके चलते कभी भी यहां हादसा हो सकता है। नियमानुसार इसको मिट्टी से भरा जाना चाहिए था। ग्रामीणों एवं सपा पदाधिकारियों ग्राम प्रधान विवेक यादव, मो. शाहिद, शोएब अहमद, शब्बू, तारिक महमूद, अहसाब हुसैन, अमानत हुसैन, सिंकू आदि ने प्रशासन से इस गड्ढे को शीघ्र भरवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें