फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक हजार कुत्तों को रखने का सेंटर बनाने का रास्ता साफ, सरकार ने बजट में की बड़ी घोषणा

Thu, 12 Feb 2026 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 प्रदेश सरकार ने सभी नगर निगम क्षेत्रों में डॉग केयर सेंटर के लिए 80 करोड़ का बजट रखा है। ऐसे में आगरा में कुत्तों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बेसहारा कुत्ते। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार के बजट से बेसहारा कुत्तों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। 80 करोड़ रुपये का बजट सभी नगर निगम क्षेत्रों में डॉग केयर सेंटर बनाने के लिए किया गया है। आगरा नगर निगम ने 5 करोड़ की लागत से एक हजार कुत्तों को रखने का प्रस्ताव बनाया है। नगर निगम का मौजूदा एबीसी सेंटर 250 कुत्तों की नसबंदी कर सकता है। बजट मिलने से इसकी क्षमता एक हजार हो सकेगी।
विज्ञापन


विकास को भी मिलेगी रफ्तार
प्रदेश सरकार ने पहली बार पर्यावरण संरक्षण के लिए 100 करोड़ का बजट रखा है। अभी तक निगम केंद्रीय बजट पर निर्भर रहता था। क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत 180 करोड़ के बजट से भी आगरा नगर निगम को बड़ा हिस्सा मिल सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें