फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राह चलते मोबाइल छीनने वाले गैंग के 8 बदमाश गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटनाओं में शामिल सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक मिली हैं। बरामद मोबाइलों में आठ छिनैती के हैं। इनमें दो आईफोन भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सात नवंबर को केदार नगर निवासी अनिमेष आईफोन-15 पर बातें करते हुए घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। नाकाम होने पर बाइक सवार भागे। इतने में पीछे से एक अन्य बाइक पर सवार बदमाश आए और झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। पीड़ित ने बाइकों का नंबर नोट किया था।
एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी और तलाश शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार रात सरिता धाम कॉलोनी चौराहे के पास से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में जयकिशन उर्फ जुगनू, प्रिंस, अन्नू, कुनाल, मोहित कुमार, प्रिंस उर्फ गणेश और नितिन कुमार निवासी शाहगंज व ताजगंज शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने केदार नगर, अलबतिया रोड, रूई की मंडी, जयपुर हाउस और मारुति स्टेट समेत कई क्षेत्र से मोबाइल छीनना स्वीकार किया।
विज्ञापन




आईएमईआई बदलकर बेचते थे मोबाइल
एसीपी लोहामंडी ने बताया की आरोपी मोबाइलों के आईएमईआई नंबर बदलकर उन्हें अच्छे दामों में बेचते थे। बरामदगी में 10 एंड्रॉयड और दो आईफोन शामिल हैं। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें