फतेहाबाद के गांव भलोखरा में उस समय ग्रामीणों के पसीने छूट गए, जब उनकी नजर आठ फीट लंबे अजगर पर पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर आ गई। अजगर को पकड़ने के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है।
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव भोलखरा में बुधवार की रात 8 फ़ीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया।जानकारी पर पहुँची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल मे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव भोलखरा निवासी डोंगर सिंह पुत्र दुर्जन सिंह ने बताया कि बुधवार की रात आठ बजे के करीब घर पर बैठे थे।तभी 8 फ़ीट लंबा अजगर घर के पास रेंगता हुआ दिखाई दिया तभी चीख निकल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जानकारी वन विभाग को दी गई।जा नकारी पर कैटल गार्ड भूरी सिंह ,भूप सिंह मौके पर पहुंचे और अजगर को रेक्सयू कर पकड़ लिया और लुहारी के जंगल मे छोड़ दिया गया है।