सोरोंजी। महाशिवरात्रि के कांवड़ मेले में लाखों की संख्या में कांवड़िये लहरा गंगाघाट पर पहुंचे। आठ दिन तक कांवड़ मेला चला। कांवड़ मेले के बाद लहरा घाट पर हर तरफ कूडा पड़ा हुआ है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालु घाट पर पुरानी कांवड़ और पूजन सामग्री तक छोड़कर चले गए हैं। वहां पर लभगभ 1 टन से अधिक कूडा पड़ा है। लहरा घाट पर निष्प्रयोज्य पूजन सामग्री, जगह-जगह कांच की टूटी गंगाजली, डिस्पोजल ग्लास, पॉलिथिन व अन्य गंदगी बिखरी पड़ी थी। कांवड़ मेले के समापन के बाद महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु गंगाघाट पर स्नान को पहुंचे। श्रद्धालुओं को गंदगी के कारण स्नान करने में दिक्कतें हुईं। वहीं पालिका प्रशासन द्वारा सफाईकर्मी भेजकर लहरा घाट पर सफाई कार्य शुरू करा दिया गया है।