कासगंज। पर्व और लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सर्तक है। अभियान चलाकर पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से अवैध शराब सहित आठ लोगों गिरफ्तार किया। आरोपियों से 120 लीटर कच्ची शराब और 87 देशी शराब के पौव्वे बरामद कर आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की।
पर्व पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आठ लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। सहावर क्षेत्र के गांव भिलौली से मानपाल को 50 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया । वहीं जमालपुर निवासी गंगाराम से 50 लीटर बरामद की है। ढोलना क्षेत्र से नगला डालचंद निवासी टिंकू को 10 लीटर शराब गिरफ्तार किया। नगला नारायन भरसौली जंगल निवासी ओमप्रकाश से 32 देशी शराब के पौव्वे सहित गिरफ्तार किया। गंजडुंडवारा क्षेत्र के कादरगंज रोड़ निवासी गौरव को गिरफ्तार किया। उसके पास से 20 देशी शराब के पौव्वे बरामद हुए है।
सोरोंजी क्षेत्र से पांच लीटर शराब सहित नगला दल निवासी डिप्टी सिंह को गांव के पास से गिरफ्तार किया। सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र से ग्राम राम ताल निवासी विजय से पांच लीटर बरामद हुई है। अमांपुर क्षेत्र के गांव जारई से एक महिला को 35 देशी शराब के पौव्वे सहित गिरफ्तार किया।