अमांपुर। कस्बा की कोतवाली गेट के पर लगा वाटर कूलर खराब है। मौसम में गर्मी बढ़ेगी तो राहगीरों को पेयजल के लिए दिक्कतें होंगी। लोगों ने वाटर कूलर को ठीक कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।
कोतवाली के गेट पर लगा वाटर कूलर लगभग एक वर्ष से खराब है। यह वाटर कूलर विधायक निधि से बनाया गया था। एक वर्ष से इसके खराब होने के बाद से इसके नगर पंचायत प्रशासन ने ठीक नहीं कराया है। राहगीर पेयजल के लिए यहां आते हैं, लेकिन खराब देखकर मायूस होकर वापस हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में लोगों शीतल पेयजल की आवश्यकता होती। लेकिन वाटर कूलर खराब होने राहगीरों को परेशानी होगी। लोगों को पेयजल के लिए इधर उधर हैंडपंपों पर भटकना होता है। यदि वाटर कूलर ठीक हो जाए तो राहगीरों, पुलिस कर्मियों और फरियादियों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना होगा। कस्बा के वीरपाल यादव, नईम बरनी, पुष्पेंद्र, कमल कुमार, आकाश गुप्ता सर्राफ सहित अन्य लोगों ने वाटर कूलर को ठीक कराने की मांग डीएम से की है।