प्राथमिक विद्यालय मिढ़ाकुर में सही निपुण लक्ष्य चस्पा न होने पर एआरपी व एसआरजी से स्पष्टीकरण तलब किया। कक्षा सात के बच्चे गणित विषय में साधारण भिन्न को हल नहीं कर पाए। गणित के शिक्षक को चेतावनी दी गई।
जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान आगरा के उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डॉ. आईपीएस सोलंकी ने शनिवार को विकास क्षेत्र बिचपुरी एवं फतेहपुर सीकरी में विद्यालयों का निरीक्षण किया। मिढ़ाकुर में कक्षा सात के बच्चे गणित विषय में साधारण भिन्न भी हल नहीं कर पाए। गणित के शिक्षक को चेतावनी दी गई। अन्य विद्यालयों में भी कमी दिखने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उप शिक्षा निदेशक ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय पथौली-2 का निरीक्षण किया। एक कक्ष में सही व दूसरे कक्ष में गलत निपुण लक्ष्य लगे थे। तत्काल सही करने और उपस्थिति बढ़ाने के साथ ही शिक्षकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म (रीड एलांग एप, दीक्षा एप आदि) का उपयोग बढ़ाने, ध्यानाकर्षण, आधारशिला एवं शिक्षक संग्रह मॉड्यूल का उपयोग करने के निर्देश दिए। विद्यालय में केवल 43 छात्र-छात्राएं मौजूद होने पर नाराजगी व्यक्त की।
प्राथमिक विद्यालय मिढ़ाकुर में सही निपुण लक्ष्य चस्पा न होने पर एआरपी व एसआरजी से स्पष्टीकरण तलब किया। कक्षा सात के बच्चे गणित विषय में साधारण भिन्न को हल नहीं कर पाए। गणित के शिक्षक को चेतावनी दी गई। सभी विद्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर विकास क्षेत्र फतेहपुर सीकरी में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता विद्यालय विकास का आधार है।