फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 775 कारीगरों को मिलेगा विश्वकर्मा श्रम सम्मान

Wed, 06 Aug 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज का जिला उद्योग कार्यालय । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के नए सत्र का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस वर्ष 775 लोगों काे योजना लाभ मिलेगा। इसके तहत चयनित आवेदकों को प्रशिक्षण और टूलकिट के साथ पांच लाख रुपये तक बिना ब्याज के गारंटी मुक्त त्रण भी देने का प्रावधान है। इसके लिए 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।उपायुक्त उद्योग चंद्रभान भास्कर ने बताया कि शासन से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। https //diupmsme.upsdc.gov.in पर 15 अगस्त तक आवेदन होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्रता की जांच की जाएगी। चयनित लोगोंं को प्रशिक्षण के बाद टूल किट दी जाएगी। पात्र कारीगरों को 10 दिन का प्रशिक्षण, मानदेय और टूल किट दी जाएगी। व्यवसाय आगे बढ़ाने को बिना ब्याज के गारंटी मुक्त पांच लाख रुपये का तक का ऋण भी बैंक के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इस पर 10 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। पात्रता के लिए जाति एक मात्र आधार नहीं होगा। किसी भी जाति के परंपरागत कारीगर योजना का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए ग्राम प्रधान, नगर निकाय के अध्यक्ष, वार्ड सभासद से निर्गत किया गया प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें