फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मिले 75 नए कोरोना मरीज, 3116 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Thu, 03 Sep 2020 08:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन

न्यू आगरा क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय निमोनिया रोगी व्यक्ति की मौत से बृहस्पतिवार को संक्रमित मृतक संख्या 108 हो गई है। पहली बार 75 नए मरीज और मिले हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 3116 पहुंच गया है। 515 मरीजों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया मृतक रोगी सांस की तकलीफ थी। कोरोना संकमित होने के बाद निमोनिया बिगड़ गया। वेंटीलेटर पर उपचार के दौरान मरीज ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा छह माह में पहली बार एक दिन में 75 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों की तादाद 3116 हो गई है। 2494 मरीज ठीक हो चुके हैं। 515 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 337 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। बृहस्पतिवार तक जिले में 1,25,183 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

230 कंटेनमेंट जोन एक्टिव
ताजनगरी में 230 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। नए कंटेनमेंट जोन रामबाग सीता नगर, आवास विकास कॉलौनी, राधिका विहार, मंडी समिति, अयोध्या कुंज,  गांधी नगर, शिवम कुंज व गढ़ी चांदनी में बने हैं। यहां लगातार नए मरीज मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें