फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शहर में 72 जर्जर भवन, नगर निगम ने दिए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सुभाष बाजार में नाले पर बनी दुकान और इसका लिंटर जर्जर होने के बाद भी नगर निगम ने इसे खाली करने के लिए नोटिस नहीं दिया था। एक माह पहले व्यापारियों ने दुकानों को जर्जर मानकर प्लेटफॉर्म दोबारा बनाने और दुकानों को भी फिर से बनाने की मांग की थी, लेकिन निगम ने ऐसी जर्जर दुकानों को नोटिस दिया, न ही इन्हें खाली कराया। हादसे के बाद निगम ऐसी इमारतों का सर्वे कराएगा, जबकि 72 जर्जर भवनों को मानसून की दस्तक के साथ ही नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि पुरानी फाइलें निकलवाई जा रही हैं। सुभाष बाजार में हादसा स्थल पर निगम ने इन दुकानों को खाली करने के लिए कोई नोटिस नहीं दिया था। यह जिम्मेदारी किसकी थी, उसकी जांच करके कार्रवाई की जाएगी। हादसे से सबक लेते हुए सभी जर्जर इमारतों का सर्वे करने के लिए चारों जोन के अधिकारियों से कहा गया है। शहर में मौजूद पुराने जर्जर भवनों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है।

सपा नेता की सिटी मजिस्ट्रेट से तकरार
हादसे के बाद सपा नेता विनय अग्रवाल सुभाष बाजार पहुंचे तो मंटोला इंस्पेक्टर से जर्जर दुकानों की रिपोर्ट पर सवाल पूछा। इंस्पेक्टर ने कहा कि 20 दिन पहले ही वह नगर निगम को बता चुके थे। इस पर सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम से पूछा तो सिटी मजिस्ट्रेट ने सहायक नगर आयुक्त को जाने का इशारा किया। इस पर विनय अग्रवाल और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच तकरार हो गई। विनय अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी जवाबदेही से बच रहे हैं। हादसे की जिम्मेदारी किसकी है, यह बताना होगा। इस दौरान उनके साथ भोलू कुरैशी, मोनिका नाज खान, संजय अग्रवाल, हिमांशु यादव, भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिन नालों की दीवार ढहीं, उनका कराएं निर्माण
सपा नेता राहुल चतुर्वेदी ने सुभाष बाजार में नाले पर बनी दुकान के ढह जाने से हुए हादसे पर नगर आयुक्त पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिन नालों की दीवारें ढह गई थीं, उनका निर्माण दिसंबर से जून के बीच क्यों नहीं किया गया। 15वें वित्त आयोग से मिले धन से राजश्री टॉकीज, बाग मुजफ्फर खां, लोहामंडी, अशोक नगर, राजपुर चुंगी, गोकुलपुरा, खतैना, खातीपाड़ा, जगदीशपुरा समेत जगहों पर नालों की टूटी दीवारों की तत्काल मरम्मत शुरू कराई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें