फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, दो युवक गंभीर

विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
मथुरा/मांट। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हा गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित किया। घायल दोनों युवकों को अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन


थाना बरसाना के भरनाकलां निवासी ब्रजकिशोर (22) पुत्र शिवराम सिंह अपने बहनोई जितेंद्र पुत्र रुपन निवासी मांट राजा को बाइक से यमुना एक्सप्रेस वे पर छोड़कर मांट की तरफ बाइक से लौट रहा था। रास्ते में सामने से आ रही बुलट की उनकी बाइक से भिड़ंत हो गई।

मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बुलट सवार सुमित कुमार निवासी बढ़ौत और प्रदीप कुमार निवासी बेगमपुर दिल्ली घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन


उधर, मुरसान (हाथरस) के गांव चौहरा निवासी दलवीर (44) हरी सिंह पैदल जा रहा था। थाना महावन के मां चंद्रावलि देवी मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही दलवीर की मौत हो गई। थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को ले गए हैं।

एक अन्य घटना में कंदब बिहार निवासी वीरेंद्र शर्मा (25) पुत्र रमेश चंद शर्मा ऑटो चालक था। थाना सदर बाजार के ईगल ग्राउंड के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। मौके पर ही चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें