फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने पी छाछ और उबला पानी, सीएम ने खाए फल

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। चुनावी समर में रैलियों में दौड़ रहे पीएम नरेंद्र मोदी सेहत को लेकर काफी संजीदा हैं। शनिवार को एटा में रैली के दौरान उन्होंने जलपान में सजगता बरती। पीएम के लिए स्पेशल छाछ का इंतजाम किया गया था। पीएम ने कुछ और लेने से मना किया और बस छाछ ही पिया। वहीं सीएम योगी ने फलाहार किया।
विज्ञापन

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के अररिया में जनसभा के बाद एटा पहुंचे। मंच पर जनसभा को संबोधित करने के बाद वे नेताओं के आग्रह पर सेफ रूम में पहुंचे और जलपान किया। बताया जाता है कि पीएम ने इस दौरान छाछ पिया। साथ ही वे भाषण के दौरान भी गर्म पानी लेते रहे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी फलों और मेवे लिए। उन्होंने नेताओं से क्षेत्र के चुनावी हाल पर चर्चा भी की।
12 मिनट तक की फोन पर बात
पीएम हेलीकॉप्टर से उतरकर कार में बैठे। इस दौरान करीब 12 मिनट तक वे फोन पर बात करते रहे। इसको लेकर लोगों ने कयास लगाए। कोई कह रहा था कि पीएम चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे थे, तो किसी ने कल्याण सिंह से बात करने की बात कही।
विज्ञापन

फर्स्ट वोटर को भी टटोला
युवाओं की बात करने वाले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भी फर्स्ट वोटर को टटोला। उन्होंने फर्स्ट वोटर को अपना साथी बताया और कहा कि 21वीं सदी के भाग्यविधाता युवा 21वी सदी की सरकार चुनेंगे।
हेलीपैड से मंच तक भी लगाई सीट बेल्ट
मोदी यातायात के नियमों के प्रति काफी सजग दिखाई दिए। न कोई ट्रैफिक और न ही ज्यादा दूर जाना था। लेकिन पीएम हेलीकाप्टर से उतरने के बाद जब गाड़ी में बैठे तो उन्होंने सबसे पहले सीट बेल्ट लगाई। हेलीपेड से मंच तक की दूरी तय करने के दौरान पीएम सीट बेल्ट लगाकर आते नजर आए।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें