फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता सिद्धिदात्री के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु, चढ़ाए नेजे

विज्ञापन
माता सिद्धिदात्री के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु, चढ़ाए नेजे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। नवरात्र के अंतिम दिन जिलेभर में माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। नगर के शीतला देवी मंदिर पर दिन भर श्रद्घालुओं की कतारें लगी रहीं। यहां सुबह से लेकर देर रात तक भक्त नेजा चढ़ाने के लिए आते रहे। इसके अतिरिक्त नगर के अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ जमा रही। इस दौरान माता के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। वहीं, भक्तों ने नौ दिनों तक व्रत रखा था, उन्होंने माता के मंदिर में पूजा के साथ अपना व्रत खोला। नगर के शीतला देवी मंदिर पर सबसे अधिक भक्त पहुंचे। यहां सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों का पहुंचना जारी था। यहां पहुंचे भक्तों ने माता के मंदिर में नेजे चढ़ाए। इसके अतिरिक्त पास में ही स्थित महाकाली मंदिर में भी बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें