फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बीघा जमीन के लिए बेटों ने पिता को ही मार डाला

विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। गोवर्धन मार्ग के रेलवे क्रासिंग के पास खेतों पर बनी कोठरी में रह रहे पिता की बेरहमी से हत्या करने के बाद कलियुगी बेटों ने उपलों में जला दिया। रविवार को मिलने आई बेटी को पिता न मिलने पर इसका खुलासा हुआ। खेत पर राख में हड्डियां देखकर वह दंग रह गई।
विज्ञापन


बहन ने अपने दोनों सगे भाईयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। छाता पुलिस ने मृतक के खेतों से राख एकत्रित की है। पुलिस की माने तो सात बीघा के लिए बेटों ने हत्या की है। कोतवाली छाता के मोहल्ला चंदूपुरा निवासी देवो पंडित (60) पुत्र राधारमण शर्मा की काफी समय से सात बीघा के खेतों को लेकर अनबन चल रही थी। दोनों बेटों ने पिता की रोटी बंद कर दी तो वह अपने खेत पर बनी कोठरी में रहने लगा। 14 अप्रैल को बेटी अंजू पिता से मिलने आई।

खेत पर पिता के न मिलने पर पास ही राख पड़ी देखी और उसमें हड्डियां देखकर दंग रह गई। बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने हड्डियां कब्जे में ली। बेटी की तहरीर पर सुनील और विक्रम के खिलाफ छाता कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आखिर कैसे मारा गया, यह साफ नहीं हो सका। केवल खेत पर कोठरी के पास राख मिली हैं, जिसमें हड्डियां मिली है। कब्जे में ले ली गई है। इतना जरूर है कि सात बीघा जमीन के लालच में पिता की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें