फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसीआई ने घटाईं यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी की सीटें

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। वेटरनेरी काउंसिल ऑफ इंडिया (वीसीआई) ने यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में वेटरनेरी स्नातक प्रोग्राम की सीटें घटा दी हैं। आगामी शैक्षिक सत्र में यूनिवर्सिटी 102 के स्थान पर सिर्फ 80 सीटों पर ही एडमिशन करेगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी यूनिवर्सिटी मथुरा अब तक पीवीटी और वीसीआई के आधार पर बीवीएससी एंड एएच डिग्री प्रोग्राम के लिए 102 सीटों पर एडमिशन लेती थी। इसमें 51 सीट ओपन, 17 पेमेंट तथा 12 सीट वीसीआई के अलावा 6 सीट एनआरआई कोटा, 12 गर्ल्स और 4 यूनिवर्सिटी वार्ड के लिए निर्धारित थीं।

लेकिन वर्तमान शैक्षिक सत्र की एडमिशन प्रक्रिया के बाद वीसीआई ने इस पर आपत्ति दर्ज करा दी। वीसीआई का कहना था कि यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी को बीवीएससी एंड एएच डिग्री प्रोग्राम के लिए 80 सीट पर एडमिशन की अनुमति दी गई है। इसमें 17 पेमेंट सीट और 12 वीसीआई की सीट भी शामिल हैं।
विज्ञापन


वीसीआई की इस आपत्ति के बाद वेटरनेरी यूनिवर्सिटी मथुरा ने आगामी शैक्षिक सत्र के लिए एडमिशन से पहले बीवीएससी एंड एएच डिग्री प्रोग्राम की 22 सीटें कम कर दी हैं। अब नए शैक्षिक सत्र में 80 सीटों पर ही एडमिशन लिया जाएगा।

यूनिवर्सिटी के कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस के डीएन डॉ. एसके गर्ग का कहना है कि वीसीआई की आपत्ति के बाद आगामी शैक्षिक सत्र में 80 सीटों पर ही एडमिशन लिया जाएगा। हालांकि पूर्ववत स्थिति के लिए यूनिवर्सिटी फिर से वीसीआई में आवेदन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें