फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मियों की अनदेखी पर रेल यूनियन नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला। अंतरिम बजट पर टैक्स में पांच लाख तक छूट होने पर रेल कर्मचारी खुश है तो वहीं रेलवे में खाली पड़े पदों पर भर्ती न होने से रेल यूनियन नेताओं ने असंतोष जताया है।

अपनी बेबाक टिप्पणी में कहा है कि बजट में रेलकर्मियों के हितों पर चर्चा नहीं की गयी है, अगर रेलकर्मियों के हितों को बजट में नहीं रखा है तो आंदोलन किया जायेगा।
विज्ञापन


बजट में रेलकर्मियों के संदर्भ में कोई बात सामने नहीं आई है। यदि रेलकर्मियों के हित में कोई खास कदम नहीं उठाए गये हैं तो फेडरेशन के आदेश पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट में पांच लाख तक की आय पर टैक्स में छूट को रेलकर्मियों के हित में बताया। शकील हैदर-एनसीआरईएस


रेलवे में अभी हजारों रेल कर्मचारियों की जगह रिक्त हैं उन्हें भरने की बात की कोई चर्चा नहीं की गई है। कर्मचारियों के अभाव में रनिंग स्टाफ को भी ओवर टाइम ड्यूटी देनी पड़ रही थी। हर महीने सैकड़ों रेलकर्मी रिटायर्ड हो रहे हैं। सबकुछ ठेके पर दिया जा रहा है। जो रेलकर्मियों के हित में नहीं है। एनपी सक्सेना ,रेल यूनियन के पूर्व केंद्रीय नेता
विज्ञापन


अंतिरिम बजट में इनकम टैक्स में पांच लाख तक छूट देना रेलकर्मियों के हित की बात है। यह कदम प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक कदम है। एसके गुप्ता-रेलकर्मी

उम्मीद थी कि रेलकर्मी के एक बच्चे को नौकरी देने की चली आ रही मांग भी पूरी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अगर रेलवे में चली आ रही कर्मचारियों की कमी को पूरा कर दिया जाए तो यह इजाफा काफी बड़ा हो सकता है। डीके शर्मा-रेलकर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें