फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारी की हत्या से गांव में तनाव, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। शनिवार की देर रात को हुई युवक बिहारी की हत्या से गांव में तनाव है। पुलिस ने दो नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हत्या के मूल में लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


चौमुहां के मोहल्ला दाउद निवासी बिहारी (30) पुत्र गिर्राज उर्फ गिल्ला की शनिवार की देर रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बिहारी का शव घर से करीब 600 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला था। बिहारी की मां का कहना है कि रात को गांव के ही युवक उसे बुलाकर ले गए थे।

कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। हत्या की सूचना पर पुलिस बल गांव में पहुंच गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बिहारी के बड़े भाई दिगंबर सिंह ने गांव के ही राकेश पुत्र जवाहर सिंह, प्रमोद पुत्र गिर्राज सिंह, रवि पुत्र जवाहर सिंह, पवन पुत्र प्रेमचंद के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस का कहना है कि राकेश और प्रमोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रवि और पवन अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सतर्कता बरते हुए कस्बा में पुलिस तैनात कर दी है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें