फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों के न आने से महिला बंदी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जेल का निरीक्षण किया। महिला बैरक में पहुंचकर महिला बंदियों की समस्याएं सुनीं। जेल में समय से चिकित्सकों के नहीं आने की शिकायत पर जेल प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम ने बुधवार को जेल का निरीक्षण किया। जेल विजीटर रस्किन खान के साथ महिला बैरक में पहुंचकर महिला बंदियों की समस्याएं सुनीं। महिला बंदियों ने बताया कि जेल में जांच के लिए नियमित रूप से चिकित्सक नहीं पहुंचते हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों के नहीं आने से महिला बंदियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई पुरुष बंदियों ने बीमारियों का इलाज तथा जांच कराने की मांग की। सचिव ने जेल अधीक्षक से कहा कि जेल में डॉक्टरों का आना नियमित रूप से कराया जाए। डॉक्टरों के समय से नहीं आने पर संबंधित अधिकारियों को लिखा जाए। सर्दी के मौसम में हर बंदी को कंबल उपलब्ध कराया जाए। बंदियों के भी अधिकार होते हैं जो जेल जाने से खत्म नहीं हो जाते हैं। इस मौके पर जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा, जेलर एससी पांडेय, आराधना शर्मा, पैरालीगल वालंटियर सुरेंद्र सिंह, रामरतन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें