टूंडला (फिरोजाबाद)। ग्रामीणों के लाख प्रयासों के बावजूद ग्रामीण गोवंशों द्वारा की जा रही फसल बर्बाद होने से नहीं रोक पा रहे हैं। रात में जागकर ही नहीं दिन में भी गोवंश से फसलों को नहीं बचा पा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उनकी आलू, गेहूं, जौ और सरसों की फसल गोवंशों ने चौपट कर दी है। आवारा पशुओं ने पिछले 40 वर्षों में अब तक का सबसे बड़ा नुकसान किया है।
सरकार आवारा गोवंश को काबू में करने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है।
हिरनगांव, गांव खेड़ा, उलाउ, लतुर्रा, मेहरी, कुर्रीकूपा, नगला गिरधारी, बास झरना, दारापुर, लांघी, बासदानी, नगला बल्लूा, जहांगीर पुर, प्रेमपुर, नगला आम, टीकरी, नगला उदय व बनकट के किसानों ने डीएम नेहा शर्मा से गोवंश पकड़वाने की मांग की है।