फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस दिन में महज 109 क् िवंटल मक्का की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। जिले में चार केंद्रों पर मक्का की खरीद की जा रही है लेकिन जिम्मेदार मक्का खरीद में उदासीनता बरत रहे हैं। चार केंद्रों पर 20 दिन में मात्र 109 क्विंटत मक्का की खरीद की जा सकी है। हालांकि जिले को 15 जनवरी 2019 तक 4500 क्विंटल मक्का खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसको लेकर जिला विपणन अधिकारी ने चारों केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किए है।

‘अमर उजाला’ की टीम सोमवार को मंडी पहुंची। यहां कुल्ला हबीबपुर के किसान यशपाल सिंह, सत्यवीर आदि मक्का क्रय केंद्र को तलाशते हुए देखे गए लेकिन मक्का क्रय केंद्र नहीं मिला। किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र पर बैनर लगा दिया गया है लेकिन मक्का खरीदने वाला कोई नहीं है। क्रय केंद्र पर दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहता है। कोई भी कर्मचारी केंद्र पर नहीं मिला।
विज्ञापन



ऐसे में किसान आढ़तियों को मक्का सस्ते भाव में बेचने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं कुछ किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र तो नाम मात्र के लिए खोले गए है। ग्रामीण क्षेत्र से किसान मक्का लेकर क्रय केंद्र तक पहुंच भी रहे।


- 1700 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी जा रही मक्का
सरकार की ओर से पहली बार मक्का की सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद कराई जा रही है। इसके लिए सरकार की ओर से 1700 रुपये प्रति क्विंटल का भाव निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 20 रुपये क्विंटल अतिरिक्त खर्च के लिए भुगतान किया जा रहा है। वहीं आढ़त पर मक्का 1300 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल ही खरीदी जा रही है।
विज्ञापन

---------
सुबह से ही क्रय केंद्र को तलाश रहा हूं। मुझे तो मंडी में कोई मक्का खरीद केंद्र नहीं मिला है। मजबूर होकर आढ़त पर मक्का को बेच दिया है।
अवनीश, मोहनपुर
मंडी क्रय केंद्र पर कोई कर्मचारी नहीं है। काफी देर तक इंतजार किया। इसके बाद आढ़त पर मक्का को सस्ते दामों में बेच दिया है।
शिवराज, गडाबल
--------
मक्का खरीद में बरती जा रही लापरवाही को लेकर केंद्र प्रभारियों को नोटिस भेजे गए है। किसानों को मक्का बेचने में परेशान न होना पड़े। इसके लिए लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। 15 जनवरी 2019 तक क्रय केंद्रों पर मक्का की खरीद होनी है। किसानों से अपील है कि वह 1700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में केंद्रों पर ही मक्का बेचे।
प्रज्ञा सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
----------
आंकड़ों पर नजर
15 नवंबर से जिले में चार केंद्रों पर शुरू हुई खरीद
109 क्विंटल मक्का की हुई है खरीद
1700 रुपये प्रति क्विंटल का है सरकारी भाव
4500 क्विंटल मक्का खरीद का जिले को मिला है लक्ष्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें