फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आए बाइक सवार, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी- किशनी। अभयपुर मोड़ के पास शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में आग लग गई। मरने वालों में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची दमकल ने आग को बुझाया। हादसे के बाद कार सवार लोग घटनास्थल से भाग गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव महुआहार निवासी 25 वर्षीय यादवेंद्र सिंह पुत्र गंभीर सिंह शनिवार की शाम गांव निवासी मोनू पुत्र वीरेंद्र सिंह और कौशलेंद्र पुत्र हाकिम के साथ बाइक से सौरिख कन्नौज रिश्तेदारी में दावत खाने के लिए गए थे। शाम करीब साढ़े आठ बजे तीनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। तभी अभयपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, इससे मरने वाला युवक मोनू झुलस गया। हादसे की जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने बाइक में लगी आग को बुुझाया। इन सब के बीच कार सवार लोग मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन


हेलमेट होती तो बच जाती जान
-स्थानीय लोगों की मानें तो बाइक सवार तीनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। युवकों के सिर में ज्यादा चोटें आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर युवक हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें