फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को सलामी देकर दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सड़क हादसे में सिपाही की मौत पर पुलिस महकमा गमगीन नजर आया। गुरुवार को पुलिस लाइन में आरक्षी को श्रद्धांजलि दी गई। एसपी सहित तमाम अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित किए। मृतक के पार्थिव शरीर को अधिकारियों ने कंधा दिया। फिरोजाबाद के फरीदा गांव से परिजन भी पुलिस लाइन पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


पुलिस लाइन से थाना अमांपुर जा रहे आरक्षी ओमवीर पुत्र देवी सिंह की बुधवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सिपाही की मौत के बाद महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव पुलिस लाइन लाया गया। पुलिस कर्मियों ने आरक्षी के शव को तिरंगे से ढका और इसके बाद अफसरों ने श्रद्धांजलि दी। एसपी अशोक कुमार शुक्ल, एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी गवेेंद्र गौतम के अलावा तमाम अफसरों ने पुष्प चक्र अर्पित किए।

गारद ने सलामी देकर आरक्षी को श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन पहुंचे मृतक के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था। अफसरों ने उन्हें ढांढस बंधाया। परिजन शव लेकर फिरोजाबाद जाने लगे तो अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। पुलिस लाइन में माहौल पूरी तरह गमगीन था। पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से साथी सिपाही को अंतिम सलामी दी। अधिकारियों ने सिपाही की मौत को महकमे के लिए क्षति बताई है।
विज्ञापन


सीओ पटियाली और गारद देगी अंतिम सलामी
कासगंज। मृतक का पार्थिव शरीर पुलिस टीम लेकर गई है। फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव फरीदा में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसपी अशोक कुमार शुक्ल के निर्देश पर सीओ पटियाली रविंद्र कुमार के नेतृत्व में एक गारद शव के साथ फरीदा गई है। यहां अंतिम संस्कार से पहले आरक्षी को अंतिम सलामी दी जाएगी।

भाई ने लिखाया मुकदमा, चालक भेजा जेल
कासगंज। मृतक सिपाही के भाई ने सोरों कोतवाली में रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घटना को अंजाम देेने वाली बस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें