फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज को बनाया जा रहा नया वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल परिसर में 130 पलंग का नया वार्ड तैयार किया जा रहा है, जिसे मेडिकल कालेज में शामिल किया जाएगा। निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। अगले सत्र तक मेडिकल कालेज की शुरुआत करने पर पूरा जोर है। दिन-रात कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर को मेडिकल कालेज से जोड़ा जाएगा। इसमें 500 पलंग का मेडिकल कालेज का अस्पताल बनाया जाएगा। इसके तहत 270 पलंग जिला अस्पताल में पहले से मौजूद हैं। 100 शैय्या अस्पताल भी मेडिकल कालेज से जोड़ दिया जाएगा। शेष बचे 130 पलंग के लिए नया वार्ड जिला अस्पताल में बनना शुरू हो गया है। सौ शैय्या अस्पताल के बराबर में खाली जमीन पर वार्ड का निर्माण किया जा रहा है।

फिलहाल अंडर ग्राउंड भवन तैयार किया जा रहा है। तीन आपरेशन थियेटर तैयार किए जाएंगे। डायलिसिस कक्ष भी बनाया जाएगा। जलेसर रोड पर बन रहे मेडिकल कालेज का कार्य तेजी से चल रहा है। पहले से ही एक सत्र की देरी हो गई थी, मगर सरकार ने फरवरी तक कार्य पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के लिए जिला अस्पताल परिसर को 500 पलंग का बनाया जाना है। 130 पलंग के लिए नया वार्ड तैयार किया जा रहा है। वार्ड बनाने का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

डॉ. आरके पांडेय, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें