फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता के दुर्गा पूजा महोत्सव से वंचित रहेंगी माताएं

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। इस वर्ष शारदीय नवरात्र में विधवा माताएं दुर्गापूजा के लिए कोलकाता नहीं जा सकेंगी। विधवाओं को पश्चिम बंगाल ले जाने के लिए संस्था तैयार नहीं है।
विज्ञापन


वृंदावन के आश्रय सदनों में रहने वाली विधवा माताओं की इच्छा पर संस्था सुलभ इंटरनेशनल माताओं को पश्चिम बंगाल के कोलकाता और नवद्वीप में दुर्गा पूजा के लिए जातीं थीं। इस बार महिलाएं पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल नहीं हो सकेंगी। कोलकाता निवासी तुलसीदासी, सुमित्राबाई, नवद्वीप निवासी आरती ने बताया कि कई माताएं दुर्गा पूजा में शामिल होने के साथ ही अपने परिवारों से भी मिल लेती थीं।

इस बार कार्यक्रम न बनने से मन उदास है। चैतन्य विहार महिला आश्रय सदन की अधीक्षिका गीता दीक्षित ने बताया कि संस्था सुलभ इंटरनेशनल की ओर से माताओं को पश्चिम बंगाल ले जाने के लिए कोई औपचारिकता नहीं की गई है। कार्यक्रम स्थगित हो गया है। वहीं संस्था सुलभ इंटरनेशनल के पीआरओ मदन झा ने बताया कि माताओं की बढ़ती उम्र को देखते हुए कार्यक्रम नहीं बनाया गया है। वृंदावन से कोलकाता के लंबे सफर में महिलाओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें