फिरोजाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आरके कालेज में अंत्योदय दिवस कार्यक्रम हुआ। युवाओं से कौशल विकास मिशन से जुड़ने की अपील की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. राजीव जैन, उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक आरके पाठक ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानाचार्य, सहायक प्रबंधक आरके पाठक, काउंसलर विवेक कुलश्रेष्ठ, पवन भदौरिया ने प्रमाण पत्र और नियुक्ति पत्र वितरित किए।
सहायक प्रबंधक आरके पाठक ने कहा कि कौशल विकास मिशन का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ना है। ताकि बेरोजगारी कम हो। काउंसलर विवेक कुलश्रेष्ठ, पवन भदौरिया ने प्रशिक्षणार्थियों को बेरोजगार युवक-यवुतियों को कौशल विकास मिशन से जुड़ने की अपील की। अजीत कुशवाहा, पंकज रावत, हिंमांशू गुप्ता, वीरपाल सिंह, उपेंद्र उपाध्याय, नितेश दक्ष, विपिन कुमार, प्रताप सिंह मौजूद रहे।