छटीकरा (मथुरा)। जैंत के बड़ी आट्स और देवी आट्स के मध्य पुलिया के पास टटलुओं ने तेलंगाना के व्यापारियों से हथियारों के बल पर चार लाख रुपये लूट लिए। ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर व्यापारी कार खरीदने आया था। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने टटलुओं की तलाश की, लेकिन नाकामी हाथ लगी। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तेलंगाना और हाल दिल्ली निवासी अनिल कुमार ने ओएलएक्स पर स्विफ्ट कार का विज्ञापन देखा। व्यापारी अपने तीन साथियों के साथ बुधवार को कार खरीदने पहुंच गया। जैंत चौकी के पेट्रोल पंप पर दो टटलू बाइक पर मिले। आगे-आगे बाइक चलने लगी और व्यापारी की कार पीछे चली।
बड़ी आट्स और देवी आट्स के मध्य पुलिया के पास कार सवारों से हथियारों के बल पर टटलुओं ने चार लाख रुपये लूट लिए। चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि जल्द ही टटलुओं को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।