फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों की आवाज को दवाना चाहती है मोदी सरकार

विज्ञापन
BJP
विज्ञापन
कासगंज। कांग्रेस की बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें मोदी सरकार पर पत्रकारों की आवाज दबाने का आरोप लगाया गया। कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

शहर कमेटी अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है। पत्रकार जनता की आवाज को उठाने का कार्य करते हैं, लेकिन मोदी सरकार में पत्रकारों को गुनाहगारों के तौर पर मुजरिम करार दिया जा रहा है। सरकार के पास ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिससे वह जनता को जवाब दे सके। सरकार से सवाल पूछना गुनाह हो गया है। पत्रकार जब सरकार से उनके शासन का हिसाब मांगते हैं तो उनको नौकरी से हाथ धोना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में न्यायाधीश तक की हत्याएं हो रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। व्यापारी घुटन महसूस कर रहा है। जबकि विजय माल्या, नीरव मोदी देश को लूटकर विदेश भाग जाते हैं। ये मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलधियां हैं। भारतीय इतिहास में मोदी सरकार का अब तक का कार्यकाल काला अध्याय है। इस दौरान सुशील शर्मा, भूपेंद्र यादव, राजीव यादव, राजेंद्र कश्यप, अंकित शर्मा, फिरोज फरीदी, बबलू फारुखी, बंटी यादव, चमन टेलर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें