फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की दहेज की खातिर की मारपीट

विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
कासगंज। अलग-अलग स्थानों पर दहेज की खातिर ससुरालीजनों ने दो विवाहितों की पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहनाज पुत्री दिलशाद निवासी कांशीराम कालोनी गंजडुडवारा की शादी वाजिद पुत्र अशफाक निवासी बडडनगर के साथ हुई। ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग की। विवाहिता के मायके पक्ष के लोग मांग को पूरा नहीं कर सके। ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर विवाहिता की मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति सहित 4 ससुरालीजनों के खिलाफ गंजडुडवारा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रियंका पुत्री मुकेश निवासी आवास विकास कॉलोनी की शादी अमित निवासी नौझील मथुरा के साथ हुई। ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। वे अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मायके आकर मामले की जानकारी अपने पिता व अन्य परिवारीजनों को दी। पिता ने पुलिस को पति सहित 4 ससुरालीजनों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। जनपद पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें