फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी 2:14 मिनट ही हो सकेगी गुरुजनों की पूजा

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
एटा। इस बार गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं की पूजा करने के लिए शिष्यों को कम समय मिलेगा। इस बार 27 जुलाई को मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा का पर्व भद्रा और चंद्र ग्रहण के सूतक से प्रभावित हो रहा है। ऐसे में देवी देवताओं के पूजन के साथ गुरुओं के पूजन के लिए मात्र 2:14 मिनट का समय ही मिलेगा।
विज्ञापन


अरुणा नगर निवासी पंडित अरुण नारायण भास्कर उपाध्याय ने बताया कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा 26 जुलाई को रात 11 बजे से प्रारंभ होगी। उसके साथ ही भद्रा का भी समय प्रारंभ हो गया। 27 जुलाई को सूर्योदय के साथ ही पर्व पर पूजा अर्चना का विधान होते हुए भी भद्रा का प्रभाव गुरुजनों का पूजन अर्चन करने में बाधा बनेगा।

भद्रा काल दोपहर 12:18 बजे समाप्त होते ही दोपहर 2:32 से चंद्र गृहण का सूतक लग जाएगा। 28 जुलाई को रात 3:34 बजे पर ग्रहण काल समाप्त होने पर गृहण का दोष समाप्त होगा। इस स्थिति में गुरुजनों और देवी देवताओं के पूजन के लिए 27 जुलाई को दोपहर 12:18 से लेकर दोपहर 2:32 के मध्य का समय ही पूजा अर्चना के लिए शुभ रहेगा। उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण भारत के साथ समीपवर्ती देशों में भी दिखाई देगा।
विज्ञापन


मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के लिए ग्रहण अच्छे फल देने वाला रहेगा। मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए अशुभ फल दायक रहेगा। वृषभ, कर्क, कन्या व धनु राशि के लोगों के लिए सामान्य फल देने वाला होगा। मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोग इस गृहण का दर्शन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें