फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में भी की गई सीएम के हेलीकाप्टर उतारने की व्यवस्था

विज्ञापन
खराब मौसम के बीच एटा में उतरा सीएम का हेलीकाप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर कासगंज में उतारे जाने का संकेत मिलते ही जिला प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में चंद मिनटों के भीतर ही पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर लैंड कराने के इंतजाम किए गए। जिलाधिकारी आरपी सिंह और पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा पुलिस लाइन पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन

रविवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पड़ोसी एटा में कार्यक्रम था, लेकिन एटा में खराब मौसम और बारिश के कारण हेलीकाप्टर को उतारने में पायलट को दिक्कत की आशंका थी। ऐसी स्थिति में वैकल्पिक इंतजाम के बारे में विचार किया गया। मुख्यमंत्री के साथ आ रहे प्रमुख सचिव ने तत्काल जिलाधिकारी से बात की और हेलीकाप्टर उतरवाने के लिए पूछा। जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर उतारने की बात कही। वार्ता के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल ही पुलिस अधीक्षक को बताया। आनन-फानन में पुलिस लाइन में इंतजाम शुरू हो गए। कुछ देर बाद जिलाधिकारी आरपी सिंह को बताया गया कि अब हेलीकाप्टर एटा में ही उतर रहा है। उसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली लेकिन प्रशासन ने सभी वैकल्पिक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। प्रशासन को संभावना है कि सीएम कभी भी उनके जनपद में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें