फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ हत्याकांड में रंगा-कामेश की हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बहुचर्चित सराफ हत्या और डकैती कांड के चश्मदीद गवाह मयंक अग्रवाल से विपक्षी अधिवक्ताओं ने मंगलवार को विशेष न्यायाधीश राम इच्छुक यादव की अदालत में सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन


विपक्षी अधिवक्ता सुधीर सक्सेना आदि ने मयंक से वारदात के दौरान घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान मयंक ने कोर्ट के समक्ष वारदात की जानकारी दी। उसने बताया कि किस प्रकार से बदमाशों ने उनके साथ वारदात की और उनके भाई को मौत के घाट उतार दिया।

कड़ी सुरक्षा में वारदात के आरोपी राकेश उर्फ रंगा, कामेश को आगरा जिला जेल से तथा चीनी को अलीगढ़ जेल से लाया गया। इनके अलावा महेश, सौरभ, आदित्य, विष्णु आदि को मथुरा जेल से पेश किया गया। उक्त जानकारी देेते हुए एडीजीसी अबू अहमद रिजवी पप्पी ने बताया कि आगामी सुनवाई 17 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें