एटा। सीबीएसई 12वीं परीक्षा के परिणाम में शनिवार को जिले के कई विद्यालयों का शत प्रतिशत परिणाम रहा। परिणाम जारी होने के बाद विद्यालयों में खुशी का माहौल रहा।
शहर के जीटी रोड सरस्वती विद्या मंदिर में 12वीं का परिणाम 98 फीसदी रहा। यहां 259 में से 254 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय की मानसी शर्मा 95.6, मोहित लुधानी 94.8, हर्षित 94.6, रितिक यादव 94.4, रिया यादव 93.8, आरुषी 93.5, करन 92.6, उज्जवल पांडेय 92.2, ऋषभ यादव 92.2, रिचा भारद्वाज 92, अंशुमान यादव 92, प्रियांशु 91.4, अनुपम शाक्य 91, ऋषभ शाक्य 90.4, उत्कर्ष 90.2 और रेनू को 90 फीसदी अंक मिले। प्रबंधक वीरेंद्र वार्ष्णेय, अध्यक्ष घनश्याम दास माहेश्वरी, बृजनंदन माहेश्वरी, सुरेश चंद्र जैन, प्रधानाचार्य आरपी सिंह, प्रेमचंद्र उपाध्याय, भवनाथ झा, दृगेंद्र तोमर, आलोक त्रिवेदी, रमन प्रताप सिंह, आलोक जैन, राजेंद्र सिंह ने खुशी जताई।
बीगौर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की नतज्ञा को 96.8, राधा 95.4, नुपूर गुप्ता 94.6, अनंत पांडेय 93.4, प्रशांत चौहान 93.2, निखिल 93.2, कनक गंगवार 91.6, राहुल कुमार 91.6, सिद्धार्थ 91.2, शैफअली 90.8, अजय कुमार 90.8 ने प्राप्त किए। प्रधानाचार्य राजेश कुमार मौजूद रहे।
ट्यूलिप स्कूल में विशाल बाबू ने 96.6, वैदेही 94.2, शाश्वत मुद्गल 94.6, शिखर 93, अभय 92.2, बुलबुल 92 फीसदी अंक प्राप्त किए। सफलता पर प्रबंधक पीयूष जैन, प्रधानाचार्य बिंदु जैसवाल, तरंग जैन, अंशुल जैन ने हर्ष जताया। सेंट पॉल्स स्कूल में अश्वनी कुमार को 96, प्रवीन यादव 92.8, शिवानी 92, रोमेश यादव 90.2, अर्पित राजपूत 90, श्रुति जैन 89 अंक पाकर उत्तीर्ण हुई। इस दौरान चेयरमैन डा. राजीव दास, प्रधानाचार्य सिल्विया दास ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
आगरा रोड स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में हर्ष वार्ष्णेय 94.6, शिवम यादव 91.4 और मोहित सिंह 90 फीसदी अंक पाकर सर्वोच्च रहे। प्रबंधक रामपाल सिंह, विक्रांत यादव ने हर्ष जताया। अलीगढ़ रोड स्थित बीएसडी पब्लिक स्कूल में प्रवीन कुमार ने 92, सूर्या ने 91 और अंकेश गुप्ता ने 88 फीसद अंक प्राप्त किए। इनकी सफलता पर प्रबंधक संजीव कुमार, प्रधानाचार्य लता यादव ने हर्ष जताया।