फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय गर्जना रैली में आरक्षण के विरोध में उठी आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतापगढ़ के सांसद कुवंर हरिवंश सिंह ने गर्जना रैली में कहा कि क्षत्रिय समाज आरक्षण विरोधी नहीं है, लेकिन आरक्षण उन्हें मिलना चाहिए जिन्हें वास्तव में आरक्षण की जरूरत है। एक करोड़ की गाड़ी में चलने वाला दलित आरक्षण का हकदार है, लेकिन झोपड़ी में निवास करने वाला गरीब नहीं।
विज्ञापन


सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने पालीवाल हॉल में आयोजित गर्जना रैली में कहा कि देश के लिए क्षत्रिय समाज को त्याग करना होगा। भगवान श्रीराम के पद चिन्हों पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चल रहे हैं। उप्र को योगी आदित्यनाथ जैसा पहले मुख्यमंत्री नहीं मिला। क्षत्रिय समाज एकजुट होकर आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण के समर्थन में है। विशिष्ट अतिथि विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

राष्ट्रीय महामंत्री ठा. राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि प्रभु श्रीराम की तर्ज पर हमें सर्वसमाज को जोड़ कर देश और समाज हित में चलना होगा। ठाकुर निधि सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज को अपने वंशज श्रीराम के मंदिर निर्माण का संकल्प लेना है। सीता भदौरिया ने कहा कि क्षत्रिय वंश में भगवान श्रीराम से लेकर महाराणा प्रताप ने समाज हित में कार्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद स्वामी सुरेशानंद ने कहा कि क्षत्रिय जब कुर्सी पर बैठते थे, तब राजा कहलाते थे। घोड़े पर बैठकर योद्धा कहलाते थे। आज राहुल गांधी ने जनेऊ डाल लिया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराने, मृत्यु भोज बंद कराने, गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री दलवीर सिंह तौमर ने व्यक्त करते हुए क्षत्रीय समाज से एकजुट होने की अपील की। भंवर सिंह चौहान, प्रीत कुमार सिंह, टीपी सिंह, महेंद्र सिंह, विवेक चौहान, निधि सिंह, पायल सिंह, पुष्पा सिंह, विमला सिंह, उर्मिला चौहान, विवेक चौहान, मनोज चंदेल बाबा, विपिन परमान, जवाहर सिंह, मुनेंद्र सिंह, विकास तौमर, विशाल प्रताप, प्रवल प्रताप, धीरेंद्र पाल, नवजीत सिंह, रंजीत सिंह, अभिषेक सिंह, राधेश्याम चौहान
विज्ञापन

मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें