फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा हरितिमा अभियान: 4.50 लाख पौधे रोपे जाएंगे

विज्ञापन
गंगा हरितिमा अभियान: 4.50 लाख पौधे रोपे जाएंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। गंगा हरितिमा अभियान के लिए कृषि एवं निजी भूमि पर पौधरोपण को प्रोत्साहन के लिए गंगा तलहटी के ग्राम मनकापुर, न्यौली और मोहम्मदपुर हसनपुर में वन प्रभाग ने किसानों की चौपाल आयोजित की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वन संरक्षक, अलीगढ़ वृत्त बी. प्रभाकर ने कहा कि गंगा हरीतिमा अभियान से तीन योजनाओं को समाहित कर दिया गया है। इससे गंगा के निकटवर्ती ग्रामों में हरियाली बढ़ने के साथ-साथ कृषकों की आय भी दोगुनी की जा सकेगी। प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जनपद में राजकीय, सार्वजनिक, सामुदायिक, निजी एवं कृषि भूमि पर बृहद रूप से पौधरोपण के लिए 4 लाख 50 हजार पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषकों को गंगा नदी के आध्यात्मिक और प्राकृतिक महत्व से कृषकों को अवगत कराया जाएगा। उप प्रभागीय वनाधिकारी दिवाकर कुमार वशिष्ठ ने कृषकों को मनरेगा आधारित मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना, मुख्यमंत्री फलोद्यान विकास योजना और मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना की जानकारी दी। चौपाल में किसान चौपालों में मनकापुर के प्रधान श्रीराम रहीस, ग्राम न्याौली के प्रधान मनोज कुमार, ग्राम मोहजमपुर हुसैनपुर के प्रधान जितेंद्र कुमार, ग्राम चंदवा के प्रधान सत्येंद्र कुमार सहित अन्य किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकरी अशोक कुमार शाक्य, सेक्शन अधिकारी राजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, बीट प्रभारी राम महेश, पवन कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

वन विभाग गंगा हरितिमा अभियान में आज होगा कार्यक्रम
कासगंज । वन प्रभाग रविवार को पृथ्वी दिवस, गंगा सप्तमी पर ’गंगा हरितिमा अभियान के अंतर्गत गंगा घाटों की सफाई, गंगा संवाद, गंगा ग्राम चौपाल, गंगा यात्रा और गंगा आरती का आयोजन करेगा। प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कादरगंज घाट पर गायत्री परिवार के साथ वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी गंगा घाट की सफाई करेंगे। सोरों घाट पर सुबह 9.00 बजे वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सफाई अभियान करेंगे। सहावर में तहसील सभागार में गंगा संवाद कार्यक्रम सुबह 11.00 बजे होगा। ग्राम चंदवा में दोपहर 3.00 बजे गंगा ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। सोरों गंगा घाट पर वन विभाग गंगा यात्रा में विभागीय झांकी से लोगों को गंगा हरीतिमा अभियान का संदेश देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें