फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की मां बोली, बेटी के हत्यारों को हो फांसी

विज्ञापन
बच्ची की मां बोली, बेटी के हत्यारों को हो फांसी - फोटो : etah news
विज्ञापन
एटा। मासूम की बलात्कार के बाद गला दबाकर की गई हत्या के बाद लोगों में आक्रोश पनप गया। हर कोई हत्यारे को कोसता हुआ दिखाई दिया। बच्ची की मां तो रोते बिलखते हुए सिर्फ एक ही बात कह रही थी कि हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन

सोमवार रात शादी समारोह में हुई दर्दनाक घटना को लेकर हर किसी में गुस्सा भरा हुआ है। घटना के बाद से ही शादी समारोह की सारी खुशियां विलाप में बदल गई। गमगीन माहौल में बेटी को विदा तो कर दिया लेकिन हर कोई दरिंदे को कोसता हुआ दिखाई दिया। बच्ची की मां रोते बिलखते हुए बेटी के हत्यारे को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करती रही। जिस गली में रात को शादी की तैयारी चल रही थी। उसी गली में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन ही नहीं बल्कि हर कोई घटना को लेकर क्षुब्ध था।
कक्षा तीन की छात्रा थी मृतका
बलात्कार के बाद जिस आठ वर्षीय बच्ची की हत्या की गई। वह जेल रोड स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। जैसे ही सुबह विद्यालय में जानकारी हुई तो तत्काल विद्यालय प्रबंधक ने स्कूल में अवकाश कर सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां शिक्षिकाओं ने बताया कि किशोरी पढने में बहुत तेज थी।
विज्ञापन

तीन बहन भाईयों में थी सबसे बड़ी
परिजव के सदस्यों ने बताया कि मृतका अपने तीन बहन भाईयों में सबसे बड़ी थी। पड़ोस में शादी को लेकर वह खासी उत्साहित थी। अपने दोनों छोटे भाईयों को लेकर शादी समारोह में बहुत ही उत्साहित होकर पहुंची थी। उसे क्या मालूम था कि यह समारोह ही उसके लिए अंतिम होगा।
चार चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके अग्रवाल ने घटना के बाद ही चार चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम के लिए गठित कर दिया, जिसमें डॉ. राकेश, डॉ. एस चंद्रा, डॉ. ऋतु गौड़ और डॉ. नवीन गुप्ता शामिल थे। जिन्होंने बच्ची का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची की स्लाइड आगरा लैब को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें