फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

शहर की गंगेश्वर कॉलोनी में सुसरालीजनों ने विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति सहित तीन ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रेमवती निवासी चकरा म्यांसुर सहावर की शादी वर्ष 2012 में खेतपाल शाक्य निवासी गंगेश्वर कॉलोनी के साथ हुई। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। इस बीच उनके एक पुत्री कामिनी(5), पुत्र आयुष(2) भी हुए, लेकिन ससुरालीजनों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। ससुरालीजनों ने शनिवार देर शाम विवाहिता से जमकर मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई। विवाहिता के मायके का ही वीरपाल अचानक उसकी ससुराल पहुंचा तो पता चला विवाहिता की मौत हो चुकी है और ससुरालीजन फरार हो गए। मायके से उसका भाई हरीश व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। प्रेमवती का शव देखकर कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार कीर्ति चौधरी एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई हरीश ने पति, सास प्रेमादवी एवं देवर हरीशंकर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा।
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया लेकिन कोई पड़ोसी उसे बचाने तक नहीं पहुंचा। वो घायल अवस्था में काफी देर तक पड़ी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें