फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन चेकडैम का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सकीट विकास खंड क्षेत्र के गांव सराय जवाहपुर स्थित काली नदी पर बन रहे चेकडेम का रविवार को डीएम अमित किशोर ने निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मौजूदा कर्मचारियों को मानकों की अनदेखी किए बिना जल्द से जल्द निर्माण पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने चेकडेम पर मौजूद किसानों को बताया कि 1.30 मीटर ऊंचाई, 1.20 मीटर चौड़े, 20 मीटर लंबाई का चेकडेम बनने से नहर में आने वाले पानी को रोका जा सकेगा, जिससे वाटर लेबिल बड़ेगा। साथ ही सिंचाई में भी काफी सुविधा मिलेगा।

चेकडेम बनने से जल का संचय होगा, जिसका भरपूर सदुपयोग किया जा सकेगा। इस दौरान सीडीओ उग्रसेन पाण्डेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडीडीआरडीए अजय कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा पीसी यादव, एईएमआई राजेन्द्र सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें